बढनी – बॉर्डर पेट्रोलिंग के दौरान एस एस बी के जवानों ने दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा ,अभियुक्त युवक कृष्णा नगर के निवासी

गुरु जी की कलम से 

बढ़नी सिद्धार्थनगर पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल से भारत को
चरस तस्करी का धधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है कुछ दिन पूर्व एस एस बी के जवानों ने बढ़नी में एक महिला तस्कर के पास से लहसुन में छुपा कर ले जाते समय चरस बरामद किया था |

इधर फिर एस एस बी के जवानों ने दो लोगों के पास से चरस बरामद करने में फिर सफलता प्राप्त की है | सीमा पर तैनात उन एजेंसियां द्वारा चरस का न पकड़ा जाना क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना है|

मिली जानकारी के अनुसार 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डी कम्पनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट उमेश जाधव के निर्देशन पर गुप्त सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सहायक नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी मुकेश पाल आरक्षी दामोदर राव आरक्षी अमरपाल आरक्षी कमलेश कुमार आरक्षित चौहान सेवक स्पेशल नाका पार्टी तैयार किया गया |

बताए हुए स्थान अमन हॉस्पिटल के पास बॉर्डर रोड पर पर घात लगाकर मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखे नाका पार्टी ने रोक कर मोटरसाइकिल और बैठे हुए लोगों की पूछताछ और तलाशी ली गई जिनके पास से दो पैकेट चरस मिले जिसका वजन लगभग एक किलोग्राम था|

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रिजवान अहमद पुत्र किररे धोबी उम्र 24 वर्ष निवासी दया नगर नगर पालिका कृष्णा नगर जिला कपिलवस्तु नेपाल और दूसरा व्यक्ति अमेरिका प्रसाद चौधरी पुत्र हरिद्वार चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी डबरा नगर पालिका कृष्णा नगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई |

मोटरसाइकिल डिस्कवर बजाज जिसका नंबर लू ५२ प ९४८३ है पकड़े गए व्यक्ति और मोटरसाइकिल को चरस सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द किया|