बढ़नी – तस्करों और एस एस बी के जवानों से तकरार , मेन पॉइंट पर विशेष जवान की तैनाती से नाराज़ थे तस्कर

भारत नेपाल सीमा के बीच स्थित स्वामित्व विहीन भूमि सरहद नो मेंस लैंड पर कुछ दबंग तस्कर सर पर चढ़कर दबंगई की हद को पार कर गए|
नेपाल सीमा पर स्थित कस्बा बढ़नी से पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कस्बा कृष्णा नगर को दिन में तस्करों द्वारा व्यापक पैमाने पर तस्करी की जाती है|

गुरु जी की कलम से 

बढ़नी कस्बे के गोला बाजार से नेपाल जाने वाले नो मेंस लैंड के पास सोमवार की रात तस्करों और एक सुरक्षा कर्मी बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है। इसके बाद तस्करों के नेपाल भाग जाने की बात सामने आई है।

सोमवार की रात गोला बाजार से नेपाल जाने के लिए बने नोमेंस लैंड पर एक सुरक्षा कर्मी से तस्करों की नोकझोक हो गई जिसको लेकर कस्बे में माहौल तनाव पूर्ण हो गया। सुरक्षाकर्मी से नोकझोंक करने के बाद तस्कर नेपाल भाग गए। सुरक्षा कर्मियों से तकरार होने की बात सामने आने की खबर मिलते ही बॉर्डर के दोनों तरफ की दुकानों के शटर गिर गए।

सुरक्षा कर्मियों ने गोला बाजार की तरफ से नेपाल जाने वाले नो मेंस लैंड के रास्ते पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियां कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन घटना को लेकर कस्बे में चर्चा का बाजार गर्म है।

बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि तस्कर जब अपने मंशा और काम में कामयाब नहीं होते हैं तो ऐसी वारदात करते हैं। बॉडर पर इस घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।