बांसी – शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर किया गया 72 वें माघ मेला का सुभारम्भ

kapilvastupost 

बांसी – सिद्धार्थ नगर – बांसी में पारंपरिक माघ मेला मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रतिवर्ष बांसी राप्ती नदी के किनारे माघ मेला मैदान में लगने वाले और एक माह तक चलने वाले माघ मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व मंत्री व बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह ने किया।

 माघ मेले का आयोजन स्वर्गीय पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी मुख्तार ने बांसी में माघ मौनी अमावस्या के पर्व पर वर्ष 1954 में इस माघ मेले की स्थापना की थी। तब से लगातार यह माघ मेला बांसी में चल रहा है और इस वर्ष इसकी 72वीं वर्षगांठ है। माघ मेला मुख्य प्रवेश द्वार पर विधायक जय प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने माघ मेला संस्थापक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 72वें माघ मेला एवं प्रदर्शनी का ध्वजारोहण किया। इस दौरान डीएम डॉ.राजा गणपति आर, एसडीएम शशांक शेखर राय, क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा, उनके प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी आदि मौजूद रहे।

माघ मेले में किए गए हैं बेहतरीन इंतजाम – चमन आरा 

माघ मेले में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में मेले का आनंद ले सकें।मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल और होमगार्ड तैनात किए गए हैं।श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था की गई है।नगर पालिका द्वारा अस्थायी शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी को असुविधा न हो।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक मेडिकल कैंप स्थापित किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और मार्गदर्शन संकेतक लगाए गए हैं।पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।नगर पालिका प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और मेले को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।