सिद्धार्थ नगर – ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत , अव्यवस्थित यातायात की भेंट चढ़ा युवक

बांसी नई तहसील भवन के सामने शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

गुरु जी की कलम से 

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह बांसी कस्बे में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करता था। वह कस्बे के पटेल नगर में किराए के कमरे में रहता था।

शनिवार को दोपहर बाद दो बजे के करीब बाइक से किसी काम से जा रहा था। अभी वह नई तहसील भवन के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बांसी कोतवाली रामकृपाल शुक्ल ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।