अपना दल प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने किया विधानसभा क्षेत्र का दौरा

Kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर – अपना दल के प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अपने दौरे के दौरान अनिल चौधरी ने विभिन्न गांवों और प्रमुख चौराहों पर बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया और क्षेत्र के विकास के लिए जनता को आश्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही अपना दल आगामी चुनावों में मजबूत स्थिति में रहेगा। दौरे के दौरान जनता का पार्टी के प्रति समर्थन देखने को मिला।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।