📅 Published on: February 7, 2025
नवरंगी यादव -मिश्रौलिया
ग्राम पंचायत चेतिया स्थित टोला भट्टपुरवा में चाय व किराना की दुकान में गुरुवार रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
आपको बता दें कि कस्बा चेतिया चौकी स्थित भटपुरवा जगदीश पुत्र राममिलन की दुकान में रात्रि को आग लग गयीं। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धू-धू कर दुकान जलने लगीं।
आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना चेतिया चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।