सिद्धार्थ नगर – पीडीए चौपाल में गूंजा संविधान बचाने का संकल्प, सरकार पर उठाए सवाल

amir rizvi 

डुमरियागंज । डुमरियागंज कसबे में  पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चौपाल में जुटे लोगों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला बोला। चौपाल में विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियां संविधान की मूल भावना के खिलाफ जा रही हैं और इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।

चौपाल में वर्तमानविधायक डुमरियागंज  ने सरकार पर संविधान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आज जिस तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं, आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, यह संविधान की आत्मा पर चोट है।

पीडीए चौपाल में मौजूद लोगों ने सरकार से सवाल किया कि जब संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार दिया गया है, तो फिर कुछ तबकों के अधिकारों को खत्म करने की कोशिश क्यों की जा रही है? एक अन्य वक्ता ने कहा, संविधान ने हमें जो हक दिए हैं, उन्हें कोई सरकार छीन नहीं सकती। अगर कोई सरकार इस पर हमला करेगी, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे।

चौपाल में मौजूद सभी लोगों ने संविधान की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विधायक ने चौपाल के माध्यम से वे गांव-गांव चौपाल लगाकर संविधान जागरूकता अभियान चलाएंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।