सिद्धार्थ नगर – एक दिवसीय शिक्षा प्रतियोगिता में मदरसा क्योटनवां प्रथम व मदरसा बडहरघाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

मदरसा शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही छात्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा सहायक साबित होगा – प्रबंधक

नवरंगी यादव

बांसी तहसील क्षेत्र के अंन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरघाट थाना मिश्रौलिया, चौकी चेतिया,जनपद सिद्धार्थनगर के अंन्तर्गत मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फैजाने उस्मानिया बड़हरघाट में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय विशाल शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसमें सिद्धार्थनगर जिले से दर्जनों मदरसों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

उक्त प्रतियोगिता में मदरसा अरबिया अहले सुन्नत गौसिया सिराजुल उलूम ग्राम पंचायत चेतिया के टोला राजडीहा के कक्षा पंजूम तक के प्रतियोगिता में (class 5) विद्यार्थी मोहम्मद इकबाल पुत्र जाबिर अली खान प्रतियोगिता हुसने केरात में प्रथम स्थान हासिल करने पर कमेटी द्वारा (2000) दो हजार नक़द पुरस्कार प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार विजेता हुआ है।

इकबाल पुत्र जाबिर हुसैन प्रथम स्थान लाकर अपने मदरसा व शिक्षक का मान बढ़ाया, विद्यार्थी ने इसका श्रेय अपने शिक्षक हाफिज मोहम्मद नूररुद्दीन फैजी प्रधानाध्यापक मौ. निजामुद्दीन फैज को दिया है।