📅 Published on: February 11, 2025
गुरु जी की कलम से
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
विनय वर्मा ने सोशल मीडिया पर गृहमंत्री से मुलाकात की फोटो आज ग्यारह फरवरी को साझा किया , जिसमें उन्होंने अमित शाह के साथ अपनी भेंट का उल्लेख किया।
इस मुलाकात के दौरान, विनय वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की।
गौरतलब है कि इससे पहले, विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने बढ़नी में 50 बेड के अस्पताल की स्थापना की मांग की थी।
विनय वर्मा की इन उच्च स्तरीय बैठकों से यह स्पष्ट होता है कि वे अपने क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को लेकर सक्रिय हैं और उच्च अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि दिनांक 11 फरवरी, 2025 मेरे लिए एक विशेष और गौरवशाली दिन रहा, जब मुझे देश के यशस्वी गृहमंत्री, हम सभी के प्रेरणास्रोत, आदरणीय अमित शाह जी से संसद भवन, नई दिल्ली में भेंट करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैंने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सत्कार एवं अभिनंदन किया।
आदरणीय गृहमंत्री जी से हुई यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायक रही। उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार, गहन मार्गदर्शन और दूरदर्शी दृष्टिकोण सदैव देश व समाज के प्रति मेरी सेवा भावना को और अधिक प्रबल करता है।
श्री अमित शाह जी का नेतृत्व राष्ट्रहित में सशक्त, दूरदर्शी और नीतिगत निर्णयों का प्रतीक है। उनकी ऊर्जा, साहसिक निर्णय क्षमता और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, विकास और सुशासन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी प्रतिबद्धता और नीतियों से देश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित महसूस करता है।
इस आत्मीय मुलाकात से मुझे अपार प्रेरणा और ऊर्जा मिली, जिससे मैं अपने क्षेत्र और समाज की सेवा में पहले से अधिक तत्पर रहूं। गृहमंत्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मुझे राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।