📅 Published on: February 15, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ – नेशनल हाइवे-730 शोहरतगढ़़ और चिल्हिया के बीच ग्राम परसिया के निकट तेज रफ्तार आ रही कार की ठोकर से एक ब्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गयीं और एक ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
शनिवार लगभग 2 बजे चिल्हिया की तरफ से शोहरतगढ़़ आ रहे कार की साइकिल चालक से भयंकर एक्सीडेंट हो गयीं।
कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराईं एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं दुर्घटना में साइकिल सवार एक की मौके पर मौत हो गई । और दूसरा ब्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में मृत ब्यक्ति पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया और दूसरे ब्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया।