पुस्तक के मार्गदर्शक से बन्दियों मे होगा सुधार-जेल अधीक्षक सचिन वर्मा

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर में जेल अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा निरुद्ध 128 महिला एवं पुरुष बंदियों के सुधार एवं मानसिक विकास हेतु धार्मिक नैतिक शैक्षिक मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायक पुस्तकों का वितरण किया गया।

इस पहल का मनुष्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, ज्ञानवर्धन करना, और उनमें नई ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायता प्रदान करना है।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कहा किसी भी समाज की उन्नति का मापदंड यह होता है कि वह अपने सबसे कमजोर वर्गों के प्रति कितना संवेदनशील है। जेल में निरुद्ध बंदी समाज के उसी वर्ग का हिस्सा होते हैं। जो किसी न किसी कारणवश अपराध की दुनिया में चले आते हैं हालांकि उन्हें भी आत्म सुधार और पुनर्वास का अवसर मिलना चाहिए।

जेल सुधार कार्यक्रमों के तहत यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि पुस्तकें ही व्यक्ति को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह पहला कैदियों के मानसिक और नैतिक उत्थान में सहायक होगी। इसके साथ ही बंदियों को नियमित रूप से अध्ययन करने और स्वाध्याय की आदत डालने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान जेलर राम सिंह राय, जेलर अजीत चंद कौशिक,नौमी लाल वर्मा, अभिषेक पांडे ,धीरज यादव मौजूद रहे।