📅 Published on: April 11, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर/उतरौला।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने ईद के मौके पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। वे विभिन्न गांवों और मोहल्लों में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता का हालचाल भी ले रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल था, लेकिन तभी एक दुखद खबर ने सभी को भावुक कर दिया। डॉ. दिनेश जायसवाल एवं राहुल जायसवाल के पिताजी के निधन की सूचना मिलते ही हसीब खान ने अपने सभी कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए। वे सीधे शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हसीब खान ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ है।
इस संवेदनशील व्यवहार और मानवीयता ने क्षेत्रीय जनता के बीच हसीब खान की छवि को और मजबूत किया है।