📅 Published on: June 22, 2025
शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने जनता से किए वादों को पूरा करने के प्रति जो तत्परता दिखाई है वह अब धीरे धीरे जमीन पर दिखने लगा है।
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बढ़नी को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में उच्चीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रशासन द्वारा स्वीकृत इस स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत आज ग्राम डढउल तप्पा-ढेबरुआ स्थित गाटा संख्या 12/0.417 हेक्टेयर भूमि का विधिवत सीमांकन कार्य संपन्न हुआ।
उक्त भूमि “अस्पताल विस्तार” के रूप में अभिलेखों में पहले से ही दर्ज है। यह कार्य उपजिलाधिकारी कार्यालय, बढ़नी के पत्रांक 1102/एसटी, दिनांक 7 जनवरी 2025 के आदेशों के क्रम में किया गया। भूमि सीमांकन की प्रक्रिया नायब तहसीलदार महबूब अंसारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम द्वारा सम्पन्न की गई। टीम ने भूमि के चारों कोनों पर पिलर लगाकर स्पष्ट चिह्नांकन किया।
सीमांकन पूर्ण होने के बाद उक्त भूमि को प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी बढ़नी को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है। अब इस पर निर्माण कार्य शुरू होने की राह प्रशस्त हो गई है।
जनता को मिलेगी बड़ी राहत
इस पहल से क्षेत्रवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रही स्थानीय जनता के लिए यह खबर राहत और उम्मीद दोनों लेकर आई है।
बताते चलें कि अधिकतर विकास से संबंधित निर्माण कार्य के बारे में आम जनधारणा है कि शिलान्यास कोई करता है उद्घाटन कोई और करता है इसका जीता जागता उदाहरण है भूतहवा गांव में और सेमरा गांव में निर्मित आई टी आई सेंटरों का जो 2017 में स पा शासन में शुरू हुआ और 2025 में भी शुरू नहीं हो पाया।
धारणा से अलग विनय वर्मा जिस काम को ठान लेते है उसे समय अवधि के अंदर पूरा करके ही दम लेते हैं ऐसे में जनता को यह समझना चाहिए कि विनय वर्मा के विधायक रहते ही जनता से किए गए वादों फायर स्टेशन बस अड्डा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन विनय वर्मा ही करेंगे।