📅 Published on: July 12, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर):
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आशा बहनों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्लोगनों और संदेशों के जरिए परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता महिलाओं को परिवार नियोजन के साधनों और उनकी महत्ता के बारे में जानकारी देंगी। सरकार की ओर से उपलब्ध सभी सुविधाएं पात्र लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप वर्मा, बीपीएम अरविंद त्रिपाठी, बीसीपीएम राजेश कुमार, अमृता पांडे, संध्या, सपना, सौम्या सहित कई आशा बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।