भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर।
भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को 05.19 ग्राम गीला व सूखा स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में 25 जुलाई 2025 को सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास की गई, जहां संयुक्त चेकिंग के दौरान अभियुक्त को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

नाम: मनोज कुमार निषाद

पिता का नाम: केतारु निषाद

निवासी: रामनगर उर्फ मदरहना, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी का विवरण:

1. 05.19 ग्राम गीला व सूखा स्मैक (हेरोइन)

2. एक मोटरसाइकिल – UP55 AQ 6531

इस गिरफ्तारी के आधार पर थाना कपिलवस्तु में मु0अ0सं0 59/2025, धारा 08/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

बृजेश सिंह (थानाध्यक्ष, थाना कपिलवस्तु)

उ0नि0 सदरुल आलमीन

हे0का0 विकास सिंह, उपेन्द्र प्रजापति

का0 विपिन कुमार वर्मा, सुनील यादव

मुख्य आरक्षी सामान्य बीर कुमार सिंह (एसएसबी, 43 बटालियन, एफ कम्पनी)

आरक्षी सामान्य संदीप कुमार मौर्य (एसएसबी, 43 बटालियन, एफ कम्पनी)

बताते चलें कि प्रशासन ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और तस्करों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही है।