📅 Published on: July 26, 2025
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने किया शहीदों को नमन, संगोष्ठी में वीरों की गाथा गूंजी
शोहरतगढ़ में बुधई राम शहीद स्मारक की साफ-सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित, परिजनों को किया सम्मानित
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर।
कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शोहरतगढ़ स्थित अमर शहीद बुधई राम के स्मारक की साफ-सफाई कर वहां पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। अमर शहीद बुधई राम जैसे जवानों के त्याग को हम कभी नहीं भुला सकते।
मुख्य अतिथि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया। यह दिवस उनके बलिदान को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का अवसर है।
डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह दिन उन वीर सपूतों की स्मृति में समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और देशभक्ति का परिचायक है। जवानों ने कठिन परिस्थितियों में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देकर तिरंगा लहराया।
कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक अजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बढ़नी चेयरमैन सुनील जयसवाल, भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, राजू शाही, सिद्धार्थ पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहा और कारगिल के शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।