📅 Published on: July 27, 2025
Kapilvastupost
बांसी, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर शुक्रवार शाम को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया।
पूर्व अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अपने जीवन में गरीबी, अन्याय और अत्याचार का डटकर सामना किया। उन्होंने आत्म-सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए हथियार उठाया और समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनीं।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि फूलन देवी ने संघर्ष करके देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद तक का सफर तय किया। वह न केवल दलित और पिछड़े वर्गों की प्रतिनिधि थीं, बल्कि उन्होंने महिलाओं को भी लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
श्रद्धांजलि सभा को नगर अध्यक्ष कपिल देव, मुन्तकीम खान, बुद्धिप्रकाश प्रजापति, अरुण गुप्ता आदि ने संबोधित किया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शाकिर अली, मुन्ना पाण्डेय, अब्दुल्ला खान, महबूब अहमद, इमरान, अंकित, बलराम, लवलेश, राहुल, लकी, सोनू आदि मौजूद रहे।