एनसीसी में शामिल होने का मिला सुनहरा अवसर: 70 में से 50 कैडेट्स का चयन, शारीरिक व लिखित परीक्षा के आधार पर हुआ नामांकन

Kapilvastupost / शोहरतगढ़ / सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के श्रीलाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी (चेतरा) में शनिवार को एनसीसी जूनियर डिवीजन में नामांकन हेतु प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कुल 70 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए, जिनमें से 50 कैडेट्स का चयन शारीरिक परीक्षण एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।

कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं ए.एन.ओ. अम्बिकेश दत्त शुक्ल द्वारा की गई। चयन प्रक्रिया में जेसीओ एल. ओथा, हवलदार चन्द्रशेखर, हवलदार विजय, गोविंद उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, शिव लोचन, जगदीश, नूरूल हुदा समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर चयनित छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र संगम, सुनील समेत अन्य छात्र भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद दिया।