📅 Published on: July 27, 2025
सिद्धार्थ नगर जनपद के बड़े दुकानदार दूसरे जनपदों के बड़े दुकानदारों से बीस से तीस रुपए प्रति बोरी मुनाफा देकर उनका माल खरीद लेते हैं और उसको नेपाल में में भेजकर बड़ा मुनाफा खड़ा करते हैं।
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर।
जिले के सिकरी बाजार में कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक आपूर्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में शिवम् ट्रेडिंग कंपनी द्वारा बिना वैध कागजात के 550 बोरी यूरिया उतरवाया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने पुलिस बल के साथ रात्रि लगभग 11 बजे छापेमारी की।
मौके पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज न मिलने पर दुकान को सील कर लिया गया। जांच में सामने आया कि यह उर्वरक जनपद महाराजगंज के सेनाबंदी निवासी संतोष कुमार द्वारा भेजा गया था। उर्वरक को गैरकानूनी तरीके से भिजवाया गया था, जिसके दस्तावेज मौके पर नहीं पाए गए।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।