📅 Published on: August 10, 2025
गुरु जी की कलम से
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन व मकान दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने और विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर के वार्ड हमायूपुर निवासी मोहम्मद मुजतबा हैदर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शोहरतगढ़ निवासी मोहम्मद हुसैन व मोहम्मद इब्राहिम से हुई। दोनों ने एक मकान और जमीन दिखाकर सौदा तय किया। पूरी संपत्ति की कीमत 46 लाख रुपये बताई गई और एडवांस के रूप में 20 लाख रुपये ले लिए गए।
पीड़ित के मुताबिक, बाद में आरोपियों ने बैनामा रजिस्ट्री कराने से इनकार कर दिया और कहा कि अब रजिस्ट्री के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। मामला सुलझाने की बजाय 10 जुलाई की शाम आरोपियों ने पीड़ित को बुलाकर गाली-गलौज व मारपीट की।
पुलिस ने आरोपियों मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
काल्पनिक फोटो