📅 Published on: October 15, 2025
Kapilvastupost
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी की ग्राम पंचायत पकड़ीहवा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर को एक पत्र लिखा है।
जानकारी के अनुसार, लगभग तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत पकड़ीहवा से सात सफाई कर्मियों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया था। यह स्थानांतरण फुलचन्द द्वारा उक्त आदेश को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से कुल सात सफाईकर्मियों का ग्राम पंचायतों में किया गया था। इनमें से शिवशंकर का हुसुडी उर्फ गजहडी से कल्याण नगर उर्फ हृदय नगर, फुलचन्द का धनीरा काशी प्रसाद से पकड़ीहवा, लक्ष्मण का जमहरा से भालूपुर उर्फ गुदरी, रामधनी का जिनरिहिया उर्फ धनीरी से जमहरा, रामसेवक का देबरुआ से शिवपुर लगड़ी, सुमरे का महादेव बुजुर्ग से बनईडी, चंद्रकांत का कडकुइया सरकार से कल्याण नगर उर्फ हृदय नगर करते हुए सम्बंधित सफाई कर्मियों को आदेशित किया गया था कि तत्काल कार्यमुक्त होकर अपने योगदान की सूचना सहायक विकास अधिकारी (पं0) के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें।
लेकिन, सूत्रों के मुताबिक, आदेश को जारी हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद इन सफाई कर्मियों द्वारा अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। उनका कार्यमुक्ति आदेश अभी तक लंबित है, जिसके कारण जिन जगहों पर वे पहले से तैनात थे, वहाँ सफाई का काम बाधित हो गया है।
ग्राम प्रधान पकड़ीहवा यशोदानंद मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर को लिखे पत्र में बताया है कि सफाईकर्मियों के कार्यमुक्ति आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि एक सफाईकर्मी, जिनका तबादला हो चुका है, वह अब भी सहायक विकास अधिकारी (पं0) के संरक्षण में लगातार वेतन प्राप्त कर रहा है और ग्राम पंचायत में कोई योगदान नहीं दे रहा है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत पकड़ीहवा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके लिए संपूर्ण उत्तरदायित्व सहायक विकास अधिकारी (पं0) बढ़नी का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के अनुमोदन दिनांक 08.07.2025 के क्रम में जनहित में गांव की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल सात सफाईकर्मियों का स्थानांतरण किया गया था।
वहीं, तैनात पंचायत सहायक ग्राम विलास राय की मनमानी और लापरवाही भी सफाई व्यवस्था बिगड़ने का एक कारण बताई गई है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत रामविलास राय का कहना है कि सम्बंधित सफाईकर्मी अभी तक रिलीव नहीं हुए हैं और वह पुरानी जगह पर ही ड्यूटी कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द ही समाधान किया जाएगा।