श्याम जायसवाल ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं

Kapilvastupost

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल ने शनिवार को भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने हर्ष और प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विधानसभा शोहरतगढ़ से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेता श्याम जायसवाल से विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक गतिविधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यों पर विचार-विमर्श किया।

भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त एवं जनसेवी बने, यही मेरी कामना है।