शोहरतगढ़ के नीबीदोहनी में बनेगा उपनिबंधक कार्यालय — राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया वर्चुअल शिलान्यास, विधायक विनय वर्मा ने किया भूमिपूजन

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)।
कस्बे के नीबीदोहनी में बुधवार को 2.29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उपनिबंधक कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास प्रदेश के राज्यमंत्री (स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग) रविंद्र जायसवाल ने किया। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर विधायक विनय वर्मा ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भवन गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार तैयार किया जाए ताकि जनता को सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित हैं। थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हर जायज़ काम में उनके साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, रजिस्ट्रार उपनिबंधक कार्यालय शोहरतगढ़ बृजेश कुमार मौर्य, ज्ञानेन्द्र कुमार, दलजीत सिंह, राकेश राम, दयासागर पाठक, रामदास मौर्य, कृष्णपाल चौधरी, हरिराम निषाद, प्रदीप कमलापुरी, हरिशंकर, दलसिंगार दुबे, मयंक शुक्ला, रामविलास यादव व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।