सांसद जगदंबिका पाल की उपस्थिति में बढ़नी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत का विशेष सत्र संपन्न ,​विकास और जन-कल्याण पर हुई चर्चा

परमात्मा उपाध्याय

बढ़नी, सिद्धार्थनगर:

​शनिवार को ब्लॉक सभागार बढ़नी में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र पंचायत विशेष सत्र की बैठक एवं संगोष्ठी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करना था।

​मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन

​कार्यक्रम में लोकसभा सांसद  जगदंबिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी जी विशिष्ट अतिथि रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बढ़नी मीनाक्षी चौधरी ने की।

​सांसद जगदंबिका पाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया।

 कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

​इस सत्र में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ शंकर पाठक, अध्यक्ष नगर पंचायत बढ़नी सुनील अग्रहरि, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो राजकुमार सिंह राजू शाही, ​कलाम , भाजपा नेता अनिल अग्रहरि, उमेश पांडे, महेश यादव, शिवा तिवारी, रिंकू चौधरी, अशोक अग्रहरि, बबलू चौबे, नर्मदेश्वर मणि, ध्रुव चतुर्वेदी

,​बीडीओ अवनीश कुमार पांडेय,​प्रधान राधेश्याम शर्मा, प्रधान राजू जोगी, चिनूक चौधरी आदि शामिल थे।