📅 Published on: November 22, 2025
नियमतुल्लाह खान
डुमरियागंज।
समाजवादी पार्टी कार्यालय डुमरियागंज में शुक्रवार को समाजवादी आंदोलन के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों और राजनीतिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी डुमरियागंज की वरिष्ठ नेतृत्त्वकर्ता एवं विधायक सैयदा खातून ने कहा कि “मुलायम सिंह यादव जी किसानों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज थे। उनकी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, समाज और न्याय के लिए थी। हम उनके आदर्शों पर चलने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में घिसियावन यादव जी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी, बहरैइची प्रसाद प्रेमी जी, बदरे आलम जी, इकबाल मलिक जी, जफर मलिक जी, बालकृष्ण वोझा जी, फूजैल मालिक जी, पप्पू सिद्दीकी जी, खान गुलाम मुस्तफा जी, डॉक्टर जहीर मलिक जी, जिगर आलम जी, नौशाद मलिक जी, अफजल अली जी, परवेज जी, मतीबुल्लाह जी, रामप्रसाद यादव जी, विनोद यादव जी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नेताजी के विचारों पर चर्चा की गई और सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।