ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ जोगिया ब्लॉक के कर्मचारियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

निजाम अंसारी

जोगिया/सिद्धार्थनगर।
विकास खण्ड बांसी कार्यालय के कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के विरोध में बुधवार को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी अपने-अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध स्थल पर पहुंचे और नई व्यवस्था के प्रति असन्तोष जताया।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था जमीनी हकीकत से बिल्कुल सामंजस्य नहीं रखती। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और इंटरनेट की कमजोर सुविधा के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोहम्मद मुस्तफा, प्रदीप सिंह, परमात्मा यादव, अभिषेक त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, श्रीमती गायत्री देवी सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।