बढ़ती ठंड में न होने दें जोड़ों को ‘जाम’: मुस्कान फिजियो सेंटर के डॉ. एन. के. यादव ने दी विशेष सलाह

निज़ाम अंसारी 

सिद्धार्थनगर। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है और ठंड अपनी दस्तक दे रही है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द, जकड़न और पुरानी चोटों की समस्या उभरने लगी है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए मुस्कान फिजियो सेंटर (शोहरतगढ़) के प्रसिद्ध भौतिक चिकित्सक डॉ. एन. के. यादव ने क्षेत्र की जनता के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है।

 

ठंड में क्यों बढ़ जाता है दर्द?

डॉ. एन. के. यादव (U.P.S.-M.F., D.PTR, B.SCM) के अनुसार, “ठंड के मौसम में हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे जोड़ों तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। इसके कारण जोड़ों में लचीलापन कम होता है और मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द बढ़ जाता है। खास तौर पर सायटिका,कमरदर्दऔर घुटनों के मरीजों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

मुस्कान फिजियो सेंटर में उपलब्ध आधुनिक उपचार

बोरा पेट्रोल पंप से सटे खुनुवा शोहरतगढ़ रोड पर स्थित मुस्कान फिजियो सेंटर में ठंड के मौसम से जुड़ी समस्याओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं:

सायटिका का इलाज: सायटिका के दर्द से परेशान मरीजों के लिए विशेष ‘सिकाई’ और एक्सरसाइज थेरेपी।

फ्रैक्चर के बाद की रिकवरी: टूटी-फूटी हड्डियों के प्लास्टर कटने के बाद होने वाली जकड़न को फिजियोथेरेपी से ठीक किया जाता है।

लकवा व फालिज प्रबंधन: लकवाग्रस्त मरीजों के लिए रिकवरी की विशेष सुविधा।

पुरानी जकड़न: कमर, घुटनों और कंधों के जाम होने पर सटीक फिजियोथेरेपी उपचार।

डॉ. यादव के अनुसार अपने जोड़ों (घुटनों और कंधों) को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें और अचानक से बिस्तर से निकलें |

हल्का व्यायाम: ठंड में शरीर को निष्क्रिय न छोड़ें, घर के अंदर ही हल्की स्ट्रेचिंग करें।

धूप का सेवन: विटामिन-D के लिए सुबह की गुनगुनी धूप जरूर लें।

समय पर परामर्श: यदि दर्द बढ़ रहा हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ से मिलें।

पता: शोहरतगढ़, पोस्ट ऑफिस के सामने, खुनुवा बाईपास रोड, सिद्धार्थनगर। संपर्क: 8052936350 |विशेष परिस्थितियों में ऑन काल सेवा घर पर भी दी जाती है |

https://www.bestphysiotherapy.in/dralifiacementwala/terms/The-Ultimate-Guide-to-Physiotherapy-Benefits-Techniques-and-Tips-for-Finding-a-Good-Physiotherapi/8122