📅 Published on: February 19, 2026
देवेन्द्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद् विधिक सहायता शिविर की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु बैंक के अधिकारीगण तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक किया गया।
बैठक की शुरूआत करते हुए जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय ने जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श किया तथा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया। उन्होंने 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील करते हुए आसन्न 22 फरवरी को आयोजित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन की तैयारियों हेतु अपने अपने विभाग से सम्बन्धित निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जनजाति हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को ,जो कि विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों व कर्तव्यों के अन्तर्गत आती है , के आधार पर लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए चिन्हित लाभार्थियों को उक्त मेगा शिविर में उपस्थित कराना है तथा चिन्हित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, अन्य सहायक उपकरण इत्यादि वितरित किये जाने तथा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के पंडाल में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की डयूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अरूण कुमार-चतुर्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा0 शेषभान गौतम उप मुख्य चिकित्साधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह बी.एस.ओ., अमजद खान वन दरोगा, लक्ष्मण उ0 नि0 उज्जवल कुमार त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी,अमन त्रिपाठी कनिष्ठ लिपिक यू0पी0 नेडा, विमलेश कुमार अपर जिला सूचना अधिकारी, अनिल कुमार यादव बैंक आफ बड़ौदा, अमर खड़का बैंक आफ इण्डिया, अशोक कुमार स्टेट बैंक आफ इण्डिया उप प्रबन्धक, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहायक आयुक्त स्टाप, सुनील कुमार पाण्डेय सहायक आयुक्त एवं निबन्धन, चम्पा लाल आर0टी0ओ0 शैलेष कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नन्द किशोर सहायक निदेशक मत्स्य, डा0 ऋषिकेश उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रतुल कुमार पंजाब नेशनल बैंक, नीरज कुमार अग्रवाल डूडा, एमपी सिंह, शिवशंकर कुमार जिला उद्योग अधिकारी, अमित मिश्रा कौशल विभाग विकास, अमित श्रीवास्तव पंचायत राज विभाग, मो0 मुमताज यू0पी0 ग्रामीण बैंक, सुनील शाखा प्रबन्धक केनरा बैंक, बीर अभिमन्यु जिला आबकारी अधिकारी, ज्ञान प्रकाश अधिक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, विवेक मालवीय जिला प्रोवेशन विभाग, डा0 भारद्वाज शुक्ला डी.सी. कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, उपस्थित रहे।