📅 Published on: February 27, 2026
kapilvastupost
बढ़नी (सिद्धार्थनगर
फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य निशान यात्रा का परिणाम रहा की नगर पंचायत बढ़नी और पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल का कस्बा कृष्णा नगर श्याम भजन और रंग-बिरंगे फूल और पहनावे से रंग रहा|
इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने-अपने हाथों में केसरिया और रंग-बिरंगे निशान लिए भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। । यात्रा का शुभारंभ सुबह गोला बाजार रानीसती दादी मंदिर से विधिवत पूजन और अखंड ज्योति की आरती के साथ हुआ। जैसे ही ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बाबा के भजन बजने शुरू हुए, श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। “सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं जैसे भजनों पर महिला, पुरुष और बच्चे सभी भक्ति के आनंद में झूमते रहे।
नगर के मुख्य चौराहों और गलियों में सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पेयजल और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी भक्तों का कहना था कि बाबा के निशान को मंदिर तक पहुँचाना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है।
मंदिर में अर्पण किए गए निशान, माँगी खुशहाली यात्रा का समापन कृष्णानगर के श्री श्याम मंदिर में हुआ, जहाँ भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के विग्रह के दर्शन किए और अपने निशान अर्पित किए। वहां पर भी मंदिर को रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। बाबा के अलौकिक दर्शन पाकर भक्त भाव-विभोर हो गए|
थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र यादव अपने हम राहियों के साथ सुरक्षा को लेकर मौके पर उपस्थित रहे|