बिग ब्रेकिंग न्यूज – सड़क हादसे में सपा जिलाध्यक्ष के भांजे और डाककर्मी शैलेश यादव का निधन, बस्ती के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार

Kapilvastupost

: सिद्धार्थनगर जिले के (वर्डपुर) में डाक विभाग में कार्यरत शैलेश यादव की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब शैलेश यादव सिद्धार्थनगर से बस्ती की ओर जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार
हादसा रुधौली थाना क्षेत्र के रसिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शैलेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
मृतक शैलेश यादव बस्ती के सदर विधायक और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के सगे भांजे थे। जैसे ही दुर्घटना की खबर फैली, पोस्टमार्टम हाउस पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस असामयिक मृत्यु से जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।