📅 Published on: July 18, 2026
गुरु जी की कलम से
**सिद्धार्थनगर।**
नीट यूजी परीक्षा 2026 (NEET UG 2026) के परिणाम घोषित होने के बाद सिद्धार्थनगर जिले में खुशी की लहर है। बढ़नी ब्लॉक के रोमनदेई गांव के रहने वाले हमीउद्दीन के मेधावी पुत्र **मोहम्मद मोआज़ खान** ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोआज़ ने इस बेहद प्रतिष्ठित परीक्षा में 720 अंकों में से **601 अंक** प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।
ऑल इंडिया रैंक 9616 के साथ डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार
मोआज़ खान ने नीट परीक्षा में **ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 9616** प्राप्त की है। इस शानदार रैंकिंग के साथ ही अब उनका डॉक्टर बनने का बचपन का सपना सच होने जा रहा है और वे जल्द ही एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई शुरू करेंगे।
शाहीन एकेडमी और अल इरफान स्कूल से हुई है शुरुआती शिक्षा
बचपन से ही होनहार और मेधावी रहे मोआज़ खान की प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र और कर्नाटक से हुई है। उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा अल इरफान इंग्लिश स्कूल (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) से और कक्षा 12वीं की परीक्षा शाहीन एकेडमी (बीदर, कर्नाटक) से उत्तीर्ण की थी।
सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया
अपनी इस बड़ी कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए मोहम्मद मोआज़ खान ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी बधाई
मोआज़ की इस स्वर्णिम सफलता पर उनके पिता हमीउद्दीन सहित ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने खुशी का इजहार किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:
* सिराजुद्दीन, शमीम अहमद, रफ़ी अहमद, इमरान खान
* बबलू विश्वकर्मा, संतोष पांडेय (पड़रिया), अखिलेश पांडे, कृष्ण चन्द्र पांडे
* सभापति यादव, कमरुज्जमा, और खल्कुल्लाह खान
सभी ने मोआज़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे सिद्धार्थनगर जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।