सिद्धार्थ नगर – गाँव तेरी यही कहानी मस्टररोल निर्गत है 95 श्रमिकों का मौके पर मौजूद मिले 50 श्रमिक

👉 सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम पंचायत बर्डपुर न. 7 के ग्राम संग्रामपुर एवम ग्राम पंचायत बर्डपुर न. 1, ग्राम अलीगढ़वा में मनरेगा के अन्तर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। बर्डपुर न.7 के ग्राम संग्रामपुर में सरोवर खुदाई कार्य पर आज 95 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत है, जिसमें 50 श्रमिक उपस्थित पाये गये।

सरोवर खुदाई के प्रथम चरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें स्टेप खुदाई, इन्लेट/आउटलेट, सीढी/रिर्टनिंगवाल, फेन्सिंग व वृक्षारोपण का कार्य मनरेगा व ग्राम निधि से ग्राम पंचायत द्वारा तथा पाथ वे, इण्टरलाकिंग, लाइटिंग, फलेग प्वाइंट आदि कार्य क्षेत्र पंचायत से कराया जायेगा। कार्यस्थल पर सी0आई0बी0 बोर्ड नही लगा था। महिला मेट नही लगाई गईं है, तकनीकी सहायक मौके पर अनुपस्थित थे, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मानदेय रहित करने के निर्देश दिए गए।

खण्ड विकास अधिकारी एवम ग्राम रोजगार सेवक को निर्देशित किया गया कि श्रमिको के लिए एरिया का चिन्हित करके दिया जाय, जिससे प्रतिदिन कितना कार्य हुआ है, ज्ञात हो सके। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बर्डपुर न.1 के ग्राम अलीगढ़वा में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रमिक नही थे, बताया गया कि आज साप्ताहिक बाजार होने के कारण छुट्टी किया गया है। अमृत सरोवर का कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है, ग्राम पंचायत अधिकारी एवम ग्राम प्रधान से अमृत सरोवर का तीव्र गति से से कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने के निर्देश दिया गया। मौके पर खण्ड विकास अधिकरी बर्डपुर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post