पूर्व विधायक स्व. राम रेखा यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक/लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय राम रेखा यादव की नौवीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे उन्हें शिद्दत से याद किया गया।
पूर्व विधायक स्व. राम रेखा यादव के चित्र पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री/बासी विधानसभा के विधायक राजा जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, सदर विधायक श्याम धनी राही,डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुँवर, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक पाल जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, आशीष शुक्ला, दीपेंद्र चौधरी, अजय उपध्याय, अमित उपाध्याय, नितेश पांडेय, अम्बरीष जायसवाल, सहित हजारों लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री/बासी के विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव ने दिन रात एक करके संगठन को मजबूत करने व भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया है, देश मे जब 1958 में अकाल पड़ा हुआ था, तब लोगो को उससे राहत दिलाने के लिए स्वर्गीय राम रेखा यादव ने बड़ा आंदोलन किया था, वे अपने जीवन के अंतिम क्षण तक समाज उत्थान के लिए कार्य करते रहे।

सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि आज ऐसे महापुरुष की पुष्यतिथि मनाई जा रही है, जिन्होंने हिन्दू धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे, पीड़ितों की मदद करते रहे, अन्याय अत्याचार का पुरजोर विरोध करते रहे, जेल काटी, तमाम यातनाएं सही लेकिन कभी सिद्धांतो से समझौता नही किया।

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव, धनराज यादव, माधव प्रसाद त्रिपाठी जैसे महापुरुषों के संघर्षों की देन है कि आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता । डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व.राम रेखा यादव के नाम से गो तस्कर कांपते थे, तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जान की परवाह न करते हुए तमाम बूचड़ खाने को बंद कराया जहां पर गाय काटा जाता था।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोंविद माधव ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव, स्व धनराज यादव जैसे महापुरुषो के संघर्षों की बदौलत ही आज केंद्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार है। अगर कही भी गोकशी व हिन्दू उत्पीड़न की घटनाएं होती थी तो स्वर्गीय राम रेखा यादव सबसे पहले वहां पहुचकर उत्पीड़न व गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही कराने का कार्य करते थे।

अंत मे कार्यक्रम के आयोजक स्व.राम रेखा यादव के पुत्र भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वे अपने बाबू जी की तरह जीवन के अंतिम समय तक गरीबो, मजलुमो, पीड़ितों की मदद करते रहेंगे इसके लिए उन्हें चाहे जी कीमत चुकानी पड़े वे पीछे हटने वाले नही है।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश यादव एवं वेद प्रकाश यादव ने अपने पिता के सघर्षो के साथी रहे कई लोक तंत्र रक्षक सेनानी, आए हुए अतिथियों, शुभ चिंतकों को धार्मिक ग्रन्त्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धाजंलि सभा मे हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुँवर ने कहा कि स्व.राम रेखा यादव का व्यक्तित्व, उनका कार्य करने की पद्दति अपने आप मे मिशाल था,जो हम सभी को कार्य करने की प्रेरणा देता है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post