अर्जुन का जलवा: मंडलीय कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Kapilvastupost

उस्का बाजार (सिद्धार्थनगर): किसान इंटर कॉलेज उस्का बाजार के मेधावी छात्र अर्जुन यादव ने अपनी कुश्ती के दम पर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। संतकबीरनगर में आयोजित जनपदीय/मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उनका चयन अब प्रदेश स्तर पर होने वाली राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने छात्र की इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। वहीं, शिक्षक डॉ. सतेंद्र मिश्र और राम दरस यादव ने बताया कि अर्जुन ने लगातार अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थनगर में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बाद उनके मंडलीय और अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का मार्ग प्रशस्त हुआ।

अर्जुन की इस बड़ी सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। अशोक यादव, मनोज शर्मा, सुनील पाण्डेय, कैलाश चंद पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, राजेश यादव, सर्वेश उपाध्याय, अविनाश, राम पूजन वर्मा, अनिल चौबे समेत अन्य शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।