बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे डॉ. नादिर सलाम, जाना दर्द और दिया हर संभव मदद का भरोसा
📅 Published on: September 30, 2026
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने अपनी टीम के साथ विधानसभा शोहरतगढ़ के खैरी शीतल प्रसाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने करौता, चिरगहना, नकोले डीह, शिव दुलारे डीह सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर बाढ़ से उत्पन्न तबाही का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना।
बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों से मिलकर सुनी समस्याएं दौरे के दौरान डॉ. नादिर सलाम ने गांव के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। बाढ़ के कारण जलभराव और राशन व रोजमर्रा के सामान की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने अपनी परेशानियां साझा कीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा, “इस कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में हम अपने क्षेत्र के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। स्थानीय स्तर पर हमारे सहयोग से जो भी मदद संभव होगी, वह निरंतर जारी रहेगी।”
प्रशासन से उठाई प्रमुख मांगें बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य तेज करने की मांग की। उन्होंने प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की अपील की:
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन की सुचारू व्यवस्था की जाए।
बिजली की आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
प्रभावित परिवारों को दूध, राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का निष्पक्ष एवं सटीक आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।


