मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने की खुशी में भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली
जे पी गुप्ता
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस परिसर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन मोदी सरकार के कार्यकाल के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण हो जाने पर किया गया, जिसका उद्देश्य मोदी और योगी सरकार के जनकल्याणकारी तथा सर्वांगीण विकास के कार्यों को कार्यकर्ताओं और जन भावना से जोड़ना है।
योगी सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्ध सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में सिद्धार्थनगर जनपद को मेडिकल कॉलेज के रूप में सौगात मिली, उसी माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के गेट से भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं विकास तीर्थ बाइक रैली के सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी अखिल देव त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
यात्रा का प्रारंभ मेडिकल कॉलेज के गेट से शुरू होकर साड़ी चौराहा से परसा शाह आलम फ्लाईओवर होते हुए नगर भ्रमण करते हुए नवसृजित नगर पंचायत कपिलवस्तु में इस रैली का समापन किया गया।
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मोदी सरकार के विगत 8 वर्षों के कार्यकाल में हमारा भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है, हमारी मोदी सरकार सदैव विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है एवं अंत्योदय के हितों के लिए सदैव चिंतनशील रही है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के उपरांत भारत की क्षमता व शक्ति को संपूर्ण विश्व ने पहचाना एवं स्वीकारा है, अब हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर तत्पर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि विकास तीर्थ बाइक यात्रा के माध्यम से जनपद के कोने-कोने में मोदी सरकार के 8 वर्ष के विकास कार्यों का विवरण हम कार्यकर्ताओं और जनता को देंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए विकास तीर्थ बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी का अभिवादन किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री द्वय प्रिंस गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी, राहुल गुप्ता, अनुराग पाठक, जिला मीडिया प्रभारी मिथलेश अग्रहरि, जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य कुवर, मंडल अध्यक्ष शिवराम मिश्रा, गौरव वर्मा, अंगद गुप्ता, राजन सिंह, राहुल मिश्रा, राहुल गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।