जेपी नड्डा एवं सीएम योगी ने किया भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन

👉पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एव आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने काटा फीता

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
सिद्धार्थ नगर के नवनिर्मित भाजपा के कार्यालय पर पहुँचकर पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा के जिला कार्यालय के उदघाटन अवसर पर बधाई दिया।
उन्होंने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ के निष्ठा व समर्पण की बदौलत भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।उदघाटन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद जगदम्बिकापाल, बासी के विधायक जय प्रताप सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही, शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ.सतीश दिवेदी, डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुँवर, बृज बिहारी मिश्र, लालजी त्रिपाठी उर्फ लालबाबा, भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, विजय कांत चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, शिवनाथ चौधरी, अरविंद उपाध्याय, नितेश पाण्डेय, मुन्नी देवी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र, विकास पाण्डेय, महेश वर्मा, घनश्याम मिश्र सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post