शोहरतगढ़ : विधायक विनय वर्मा की देखरेख में बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना का कैंप मारवाड़ी धर्मशाला में 16 जून को
📅 Published on: June 15, 2022
विशाल दुबे
शोहरतगढ़ के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओ को सूचित करना है कि कल दिनांक 16 जून दिन बृहस्पतिवार को राजस्थान धर्मशाला शोहरतगढ़ पर विद्युत बिल पर ब्याज माफ़ी के लिए एक मुश्त समाधान योजना का कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में माननीय विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
आप सभी विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि कल दिन बृहस्पतिवार को राजस्थान धर्मशाला शोहरतगढ़ पर पहुँच कर अपने विद्युत बिल पर ब्याज माफ़ी योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाएं। इस कैंप में घरेलू और कामार्षीयल विद्युत बिलों के ब्याज में 100 प्रतिशत की छुट प्रदान किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन द्वारा योजना में घरेलू वा 5 किलोवाट तक के विद्युत उपभोक्ताओं से बिजली बिल पर समस्त सरचार्ज माफ करते हुए लंबित या बकाया बिल जमा करने के लिए आदेशजारी कर दिया है जिसका लाभ घरेलू,नलकूप वा 5 केवी तक के कामर्शियल उपभोक्ता अपने संपूर्ण बकाया राशि जमा कर ले सकते हैं।
जे इ रितेश यादव ने बताया की यह योजना 01–06–2022 से 30–06–2022 तक उत्तर प्रदेश के सभी बिजली मंडलों में लागू रहेगी।


