नशीली दवाओं के साथ बार्डर से दो नेपाली गिरफ्तार

जे पी गुप्ता

सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने बुद्धवार को दो नेपाली लडको को भारत नेपाल सीमा के बनकासिहा बॉर्डर से नशीली दवा 702 कैप्सूल व टैबलेट के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
गिरफ्तार किए गए नेपाली युवकों के पास से मोहाना पुलिस ने 408 कैप्सुल स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस, 300 टैबलेट निट्रावेट 10 व 02 अदद नाजायज चाकू व एक अदद सुपर स्पलेण्डर बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अबरार पुत्र हकीकुल्ला निवासी पतरिया थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल एव गुरुप्रसाद पुत्र मनराज निवासी पतरिया थाना तौलिहवा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। जिसके सम्बन्ध मे थाना मोहाना पर क्रमशः मु0अ0सं0 136/2022 धारा 8/21/23 एनडीपीएस ऐक्ट, मु0अ0सं0 137/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट , मु0अ0सं0 138/ 2022 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट मु0अ0सं0 139/ 2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक रामदरश यादव आरक्षी तेजप्रकाश मौर्य, जयशंकर कुमार, शुभम गुप्ता, आशुतोष गोस्वामी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post