नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत पूरे खितते में गम की लहर
📅 Published on: July 11, 2022
एस खान बढ़नी
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ीकुइंया निवासी दो युवकों की गांव के उत्तर से बह रही सरयू नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मदद से शव नहर से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार जुड़ी कुइयां निवासी फैजान सिद्दीकी (25) और मुस्ताक मंसूरी (22) सोमवार सुबह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के उत्तर-पश्चिम स्थित जगदीशपुर के निकट स्थित सरयू नहर में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक दोनों युवक गहरे पानी में उतरकर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई इस सनसनी खेज घटना से पूरा गांव दुखी हो गया सूचना मिलते ही जिसे देखो वही भागता हुआ नहर पर पहुँचने को व्याकुल देखा गया।


