कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में पूरी ताकत और मजबूती के साथ नगर निकाय चुनाव लडेगी – प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह

निज़ाम अंसारी

सिद्धार्थ नगर / नगरीय निकाय चुनाव 2022 की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह जी भी उपस्थित थे ।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव सन्निकट है कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में पूरी ताकत और मजबूती के साथ नगर निकाय चुनाव लडेगी इसलिए आप लोग आज से ही वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम शुरू कर दीजिए।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सिद्धार्थ नगर की 2 नगर पालिका और 9 नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं सभी वार्डों में कांग्रेस पार्टी के सभासद पद के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लडेंगे और शानदार प्रदर्शन करेगी हमारी तैयारी पूरी है सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कांग्रेस की चूनाव संचालन समिति का गठन कर लिया गया है।
पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं डा• चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि आप लोग आपसी मतभेद भुलाकर आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जायें जिससे नगर निकाय चुनाव में पार्टी को भारी सफलता मिल सके ।
इस अवसर पर सच्चिदानंद पाण्डेय, किरन शुक्ला, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अब्दुल सलाम, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, राम चन्दर पाण्डेय, डा• नादिर सलाम, अशोक गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव, इश्तियाक चौधरी, दीपक यदुवंशी, सोनू त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, पंकज पांडेय, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मैनुद्दीन, प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, रितेश त्रिपाठी, मुकेश चौबे, मोहम्मद हमजा, जोखन प्रजापति, ज्योति पाण्डेय, राजेश शास्त्री, जमीरुद्दीन, मतिऊल्लाह, अकरम अली, रशीद शाह, अखलाक अहमद, मोहम्मद हारून, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post