वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के साथ मनाया संस्था का 7 वां स्थापना दिवस
📅 Published on: July 28, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। साक्षी कंप्यूटर एजुकेशन सोसाइटी के 7 वे स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम अपना घर में पहुंच कर वृद्ध जनों मे फल वितरण कर स्थापना दिवस मनाया। साक्षी कंप्यूटर एजुकेशन सोसाइटी के निर्देशक रोहित कुमार ने भी वृद्ध माता-पिता के साथ अपना जन्म दिवस भी मनाया। संस्था के सदस्यों द्वारा वृद्धा आश्रम के लोगों को खाद्य सामग्री, फल आदि आवश्यक सामान वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के निर्देशक रोहित कुमार कसौधन ने बताया कि संस्था की स्थापना 28 जुलाई 2015 को हुई थी। आज लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से संस्था ने सफलतापूर्वक अपना 7 वर्ष पूर्ण कर लिया है तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम के संस्थापक सिद्धार्थ गौतम, मुन्नी देवी, नंदनी कसौधन, अरविंद कसौधन, राकेश कुमार साहू, नीरज गुप्ता, नवीन कसौधन, जेपी गुप्ता, सन्दीप मद्धेशिया, योगेश जायसवाल, अरुणेश विश्वकर्मा, मनोज कसौधन, महेश कुमार, समाज सेविका मोनी बर्मा, दीपक यादव अखलाक अहमद, विशाल पांडे, राहुल गुप्ता, शिवांशु, सिद्धार्थ, सुष्मिता, साक्षी व संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे |


