बांसी से सिद्धार्थनगर रास्ता पूरी तरह से बंद सनई चौराहे तक पहुँचा बाढ़
📅 Published on: October 16, 2022
अभिषेक शुक्ल
प्रशासन ने जोगिया उदयपुर हाइवे पर पानी के तेज़ बहाव को देखकर बांसी रोडवेज से ही सिद्धार्थनगर मार्ग सील करते हुए पुलिस बल लगा दिया है ।
सनई से जोगिया बाया बांसी बस्ती जाने वाले रास्ते को अभी कुछ देर पहले बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया है रोड पर पानी ज्यादा हो जाने के कारण आने जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया है तथा थाना जोगिया प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ वहां मौजूद हैं।


