एक्शन एड द्वारा बाढ़ पीड़ितों में बाटा गया राहत सामग्री

देवेन्द्र श्रीवास्तव उसका बाजार


एक्शन एड लखनऊ द्वारा उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगरा के ताल बगहिया और लाऊ खाऊ टोला में 82 परिवारों को खाद्य सामग्री के साथ नॉन फूड आइटम किट किट का वितरण किया गया। राहत सामग्री में 5 किलो चावल, 10 किलो आटा, 1 किलो अरहर की दाल, 1 लीटर बैल कोल्हू खाद्य तेल, 250 ग्राम चायपत्ती, 100 हल्दी पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मर्चा पाउडर, 1 गोदरेज साबुन, 1 सर्फ एक्सेल साबुन, 1 किलो नमक नॉन फूड आइटम में 1 बोतल सेवोलॉन, 1 टूथ पेस्ट, 1 टूथ ब्रश, 1 सेनेटरी नेपकिन, 1 रिन साबुन, 1 प्लास्टिक बाल्टी, 1 मग, 1 त्रिपाल 10X12 सामिल रहा।
बाढ़ राहत सामग्री का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस0 के0 पटेल द्वारा किया गया। डाक्टर पटेल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही मोबाईल एंबुलेंस की सेवाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर एक्शन एड के जिला समन्वयक विनोद कुमार प्रजापति ने ऐक्शन एड के आपदा और पुनर्वास पर पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर, हरिनारायन, ममता वर्मा, सुमन, प्रियंका, वसीम नितेश, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post