उसका बाजार – राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बीआरसी पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

देवेंद्र श्रीवास्तव

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत उसका बाजार बीआरसी पर विज्ञान की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 50 प्रश्नों पूछे गये थे इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटिया की छात्रा अंकिता ने 100 में से 78 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या,गुनसागर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी तथा रवि प्रकाश प्रजापति ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चन्दन,दिव्यावती,अर्पित दूबे,अरून साहनी,नन्दिनी,पवन कुमार ने टाप टेन में स्थान प्राप्त किया। कक्ष निरीक्षक के रूप में मनोज कुमार,वीरेन्द्र कुमार शर्मा, संतोष अग्रहरि और राजेश कुमार ने अपनी सेवाएं दीं। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने टाप 11 में आये बच्चों को 500-500 ₹ का नकद पुरस्कार,मोमेंटो, प्रमाण पत्र,विज्ञान से सम्बंधित बुक्स प्रदान किया। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। परीक्षा को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में ए.आर.पी. सुभाष चन्द्र,गुलाम जिलानी,रामसेवक प्रसाद गुप्ता तथा अजीजुर्रहमान ने विशेष योगदान दिया। बालजीत कुमार,राकेश सिंह,राजलक्ष्मी,अंकिता चन्देल,सरिता कन्नौजिया, मुरलीधर पाण्डेय तथा अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post