इंद्रा गांधी ने देश को बनाया परमाणु सम्पन्न देश – डॉ चंद्रेश

स्व इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर कांग्रेसियों ने दी खराजे अकीदत

निज़ाम अंसारी

सिद्धार्थनगर 31 अक्टूबर/ जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्व इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी जान की कभी परवाह नहीं की देश के लिए शहीद हो गई। इंदिरा गांधी ने भारत का नाम निर्गुट सम्मेलन कर पूरे विश्व में भारत को तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित किया। भारत के बैंकों का राष्ट्रीयकरण एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से भारत को एकसूत्र में पिरोया एवं समाज के गरीब, आदिवासियों एवं दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया।

देश की एकता एवं अखंडता के लिए स्वयं का बलिदान दिया। भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके साहसिक कार्यों की वजह से ही उन्हें लौह पुरुष और सरदार जैसी उपाधियों से नवाजा गया। प्रवक्ता सादिक़ अहमद (विक्की) ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन का सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। एशिया महाद्वीप का भूगोल बदलने वाली इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई।

परमाणु संपन्न बनाते हुए देश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक देसी रियासतों का एकीकरण कर भारत को मजबूत किया।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार गुड्डु, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, मैनुद्दीन ख़ान, मुकेश चौबे, शकील अंसारी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, जावेद ख़ान, गुल मोहम्मद, सुदामा प्रसाद, उमा शंकर, अकरम अली. जावेद सिद्दीक़ी, सौकत अली, ज़फ़र अहमद, संतोष चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post