विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के बुद्ध भूमि में प्रथम आगमन पर जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

👍जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जगह- जगह पर पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया ऐतिहासिक स्वागत

👍सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष तथा जिला कोषाध्यक्ष द्वारा भी किया गया ऐतिहासिक स्वागत

👍 जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने रामदरबार की प्रतिमा देकर किया स्वागत

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत बुद्ध भूमि सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों व नगर निकाय चुनाव के संभावित उम्मीदवारों द्वारा जगह जगह पर उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया।


सिद्धार्थनगर जिले की सीमा पर पहुचने प भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव,सांसद जगदम्बिकापाल,सदर विधायक श्याम धनी राही, पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राम कुमार कुँवर,साधना चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, रामेश्वर पाण्डेय, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेह बहादुर सिंह, विजय कांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, हेमंत जायसवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

करमा मोड़ पर भाजपा नेत्री किरण शुक्ल व मनोज मौर्य द्वारा स्वागत किया गया। उसका राजा पिकेट पर मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल व हेमंत जायसवाल द्वारा स्वागत किया गया। पकड़ी चैराहे पर भाजपा नेता राकेश दत्त त्रिपाठी, बेलहिया चौराहे पर श्रीश चौधरी, हाइडिल तिराहे पर नगर अध्यक्ष अर्चिष्मान मिश्र, निहारिका पैलेस के सामने गुड्डू त्रिपाठी के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ अंग वस्त्र भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर क्षेत्रीय अध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

सिद्धार्थ तिराहा(होंडा एजेंसी )पर पूर्व पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, बासी तिराहा पर बब्लू श्रीवास्तव, साड़ी तिराहे पर राजू सिंह द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुचा जहां पर जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के अगुवाई में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नौगढ पेट्रोप पम्प पर जिला मंत्री अजय उपाध्याय व मधुबेनिया में मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, घोसवा में सबलू साहनी द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद नगर पंचायत कपिलवस्तु में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कारवां पहुचा, जहाँ पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

यहाँ पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष /विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत द्वारा बनवाया गया था, स्वागत के दौरान ओम प्रकाश यादव द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह को अंग वस्त्र व राम दरबार का प्रतिमा देकर स्वागत किया गया, इस अवसर पर भारी संख्या में लोगो की भीड़ यहाँ मौजूद रही।

लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की धरती है। यह सिद्धार्थनगरर जनपद भाजापा के लिए गौरवसाली जनपद है। स्व. धनराज यादव एव स्व.राम रेखा यादव ने कमल के फूल और दीपक चुनाव चिह्न को सींचने का काम किया है।


इसके बाद बर्डपुर चौक पर राजकमल जायसवाल, बैंक के सामने सुनील जायसवाल, उमेश मार्केट के पास राम उजागिर जायसवाल, बैंक तिराहे पर बृजेश सिंह व अमित उपाध्याय, बुद्ध चौक पर फूलचन्द्र जायसवाल, ऊजी में सर्वेश जायसवाल व मोहने तिराहे पर शैलेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा व खालिक रहमान द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इतना प्यार व सम्मान केवल भाजपा में ही मिल सकता है, उन्होंने कहा कि आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओ के बदौलत ही इस मुकाम पर पहुचा हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा अपने देव तुल्य कार्यकर्ताओ पर कभी आंच नही आने देगी।

इस अवसर पर कमलेश जायसवाल, हिमांशु यादव, शिवकुमार मोदनवाल, अकबर अली, जोखइ अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, कमलावती देवी, राम सिंह यादव, विपिन रावत, पिंकी पटवा, रामा उमर, कमरुद्दीन, सहित भारी संख्या कपिलवस्तु नगर पंचायत के नागरिक एव भाजपा के कार्यकता एव पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post