देश की खुशहाली में किसानों को भूमिका अहम – विधायक विनय वर्मा
📅 Published on: December 14, 2022
इंद्रेश तिवारी
शोहरतगढ़। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग की गोष्ठी में किसानों को खेती में तकनीक के इस्तेमाल बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि देश व समाज की खुशहाली में किसानों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। किसान योजनाओं की जानकारी और नई तकनीक से खेती करने का तरीका जानकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। गोष्ठी में उप कृषि निदेशक द्वारा सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा ने काला नमक धान की अच्छी उपज, प्रजाति आदि के बारे में बताया।
तकनीकी सहायक कृषि विनीत पाठक ने लोगों को खेती किसानी में जैविक विधि का प्रयोग कर अच्छी फसल उपज का तरीका व कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप ने मशरूम उत्पादन के विधि के बारे में समझाया।


