बृजमनगंज थाना में तैनात सिपाही की लाश कमरे के छत से लटकती मिली : हड़कम्प
📅 Published on: December 16, 2022
डा0 शाह आलम
आनंदनगर
बृजवनगंज थाने में तैनात सिपाही ने बुधवार की रात में नगर पंचायत बृजवनगंज में स्थित किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उसका शव छत के कुण्डी से केबिल तार के सहारे लटका मिला है। क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली।
जनपद मऊ के ग्राम अपडिया पोस्ट गोथा दोहरीघाट निवासी 25 वर्षीय नन्दलाल सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह की तैनाती बृजवनगंज थाने में थी। रोजाना डियूटी करने के बाद बृजवनगंज नगर पंचायत स्थित अपने किराए के माकन में रहे थे। बृजमनगंज थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताय कि नन्दलाल सिंह अपने दो साथी विमल पाण्डेय और सतेन्द्र राजभर के साथ एक किराए के मकान में रहे थे। इस समय विमल पाण्डेय पुलिस लाइन में हैं। नन्दलाल सिंह और सतेन्द्र राजभर साथ में रह रहे थे। सतेन्द्र की बुधवार रात में ड्यूटी थी। लगभग तीन बजे जब वापस रूम पर आए तब देखा कि दरबाजा अन्दर से बंद है। सतेंद्र की सूचना पर बृजवनगंज पुलिस और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुच गए। उसके बाद मकान मालिक को बुलाकर दरबाजा खोला गया। तब देखा गया कि कांस्टेबल नन्दलाल सिंह छत के कुण्डी में केबल तार से फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ है। मृतक के पिता कानपुर में गन निर्माण कम्पनी में सर्विस करते है। मृतक सिपाही के परिवार वाले कानपुर रहते हैं। मृतक की फरवरी 2023 में शादी थी।
फरेन्दा क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खत्म हत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्डम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है ।


