नाबालिक लड़की एवं लड़के को एसएसबी ने पकड़ कर, ए एच टी यू सिद्धार्थनगर को सौंपा

गुरु जी की कलम से

बढ़नी सिद्धार्थनगर

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी की 50 वी बटालियन ने रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे नेपाल के बरधावा थाना–तौलिहवा से एक लड़के के साथ जा रही एक लड़की को लड़के के साथ बीआईटी चेकपोस्ट पर पकड़ा।

एसएसबी के इंस्पेक्टर रामदास ने बताया कि रविवार को जानकारी मिली कि एक लड़की संदिग्ध रूप से एक लड़के के साथ भारत की तरफ नेपाल से आ रही है,जिसके बाद एसएसबी के जवान सतर्कता बरतते हुए निगाह रखे हुए थे,लगभग 10 बजे रात्रि में एक लड़का एवं लड़की नेपाल से आते हुए दिखाई दिए।

उनको रोककर जवानों ने पूछताछ करना शुरू कर दिया,दोनो ने पूछताछ में बताया कि वे नेपाल के रहने वाले है लड़की के घर वालों के राजी न होने के कारण भागकर निकाह कर लिए है और भारत जा रहे थे।

महिला एसएसबी के जवानों ने जब लड़की के साथ पूछताछ किया एवं नागरिकता के पेपर चेक किए तो लड़की की नाबालिक उम्र 17 साल है एवं लड़के की उम्र 19 साल है,लड़की नेपाल के बरधावा थाना–तौलिहवा एवं लड़का महुआ थाना–तौलिहवा जिला कपिलवस्तु का रहने वाला है।

एसएसबी ने स्थानीय स्तर पर तैनात मानव सेवा संस्थान के सदस्यों को सूचना देने के साथ लड़की के घर वालों को जानकारी दी।

इसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए दोनों को ए एच टी यू सिद्धार्थनगर को सौंप दिया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
03:10